Breaking

Post Top Ad

https://ibb.co/0nbHmRY

Sunday, April 8, 2018

How to do Good Conversation!

बातचीत कैसे करे !


अगर हम सही सही कहे तो बातचीत बहुत महत्व रखती  है। ज़्यादातार लोग दूसरो से बात करने मे इससे डरते है ताकि सामने वाले को बुरा महसूस ना हो। यहा पर हमने कुछ टिप्स बताए है जिसकी हेल्प से आप किसी से भी बहुत अच्छे से बात कर सकते हो।

  1. सवाल पूछे


अगर आपको लगता है की सामने वाले से आप बातचीत नही कर पा रहे हो तो आप ऐसे मे सवाल पूछ सकते हो। अगर रिसर्च की माने तो बातचीत करने के लिए सवाल सबसे बेस्ट हथियार है। सवाल पूछकर आप अपनी बाते शेयर कर सकते हो। ध्यान रखे की सवाल शॉर्ट मे ही पूछे, ज़्यादा सवाल पूछने से आप सामने वाले को बोर कर सकते हो।

  1. Information Share करे


बातचीत को लंबा खिचने का सबसे बेस्ट तरीका ये है की आप information शेयर करे। अगर आप एक दूसरे को अपने information दोगे तो आपके पास और टॉपिक होगा बात करने के लिए। पर बातचीत मे सबसे कामन मिस्टेक ये होती है की, जिन लोगो को बात करने का तरीका नही पता होता वो सामने वाले से बहुत सवाल पूछ लेते है पर अपने बारे मे कुछ नही बताते है। तो ऐसे मे आप अपने बातचीत पार्ट्नर को खो देते हो। एक अच्छे बातचीत की निशानी ये होती है की वो दूसरो से information लेता है और साथ ही साथ मे अपनी information देता है, ऐसे मे बातचीत होने के चान्स बहुत ज़्यादा हो जाते है और आप अपने आपको बेटर फील करते हो।

  1. Topic Change करे


अगर आप कम टाइम के लिए किसी से बात करते है तो उसमे टॉपिक 1 या 2 ही होते है पर अगर बातचीत लंबी करनी है तो आपके पास बहुत टॉपिक होने चाहिए। अगर आप सही मे किसी से लंबी बात करना चाहते है तो सामने वाले के साथ आपको deeply connection बनाना होगा। जब आपको लगे की एक टॉपिक पर आपकी बातचीत अच्छी नही हो रही है तो ऐसे मे बात ख़त्म ना करे बल्कि उसी टाइम कोई और टॉपिक पकड़े और बात करनी स्टार्ट कर दे। यही छोटी छोटी बाते ध्यान मे रखने वाली होती है।

  1. सिंपल बाते करे


सिंपल बातो से हमारा मतलब है की :- हेलो, hi, केसे हो, क्या चल रहा है, क्या करते हो, कितने टाइम से हो, घर पर कोन कोन है इत्यादि । हमेशा यही से बात स्टार्ट करनी चाहिए, इन्ही सिंपल बातो से आप लंबी बातचीत कर सकते हो। ध्यान रखे की सामने वाला अगर आपसे कुछ पूछे तो अपने बारे मे भी बताये ना की उसके बारे मे ही पूछे।

बाहरी रूप सही रखे बातचीत के साथ


सिर्फ़ बातचीत पर फोकस करने से कोई फायदा नही है आपको अपने आउटर लुक पर भी ध्यान देना होगा। आप किस तरह से बात करते है वो बहुत डिपेंड करता है। याद रखे की हमेशा लोगो से दूसरे लोग जल्दी attract होते है।

  1. चेहरे पर मुस्कान


जब आप किसी से बात कर रहे हो तो आपकी body language बहुत डिपेंड करती है बात करते वक्त। चेहरे पर स्माइल रख कर आप किसी भी unknown से easily बात कर सकते हो। होता क्या है की, क्या पता सामने वाला किसी tension मे या डिप्रेशन मे हो। ऐसे मे आपकी स्माइल देख कर वो थोड़ी देर के लिए अपनी टेंशन और डिप्रेशन भूल जाएगा और आपसे लंबी बात करने की कोशिश करेगा। तो कोशिश करे की हमेशा फेस पर स्माइल रखे और हमेशा खुश रहे।

  1. आँख से संपर्क रखे


Eye contact बातचीत मे बहुत ज़रूरी है, अगर रिसर्च की माने तो जो लोग आइ कॉंटॅक्ट करके बातचीत करते है या सुनते है तो इससे सामने वालो को लगता है की आप उनकी बात respectfully सुन या कह रहे हो।

  1. आत्मविश्वास रखे


सबसे पहली चीज़ जो आपमे होनी चाहिए, वो है कॉन्फिडेंस। बिना कॉन्फिडेन्स के आप लोगो से अच्छी तरह से बात नही कर पाओगे, तो ज़रूरी ये है की अपने मन मे ये बात बैठा लो की आप किसी से भी ईज़िली बात कर सकते हो। कॉन्फिडेन्स आपका तभी बढ़ेगा जब आप किसी से बात करना स्टार्ट करोगे, माना की स्टार्टिंग मे आपका थोड़ी दिक्कत हो सकती है पर धीरे धीरे आप ईज़िली किसी से भी कॉन्फिडेन्स से बात कर पाओगे। अपने मन मे ये बात ही मत आने दो की आप किसी से ढंग से बात नही कर पाओगे, फिर देखो आप केसे किसी से फराटे बात करते हो।

No comments:

Post a Comment

Pages