रूह
भागती रही पूरी दुनिया से दूर ये सोच के की मेरे दुखो की जड़ है ये...
भटकती रही इन यादों के वीरान गलियारे में इस आस के साथ,
की कोई तो मुझे आज़ाद करेगा इनसे...
फिर इस अंधकार में एक रोशनी दिखाई दी लगा की शायद कोई फरिश्ता आ गया मुझे बचाने ..
देखा तो ये रोशनी मेरे अंदर से ही आ रही थी ..
आवाज़ सुनी तो लगा की इसे तो मैंने कई दफा सुना है,
हाँ ये मेरे दिल की आवाज़ थी..
ये आवाज़ रोज मेरे कानो में गूंजती रही और मैं इसे सुन न सकी..
ये मुझे चेताती रही पर मैंने इसे अनदेखा कर दिया
मेरा दिल चीखता रहा चिल्लाता रहा पर मैंने इसकी एक न सुनी...
जो रोशनी मेरे अंदर थी जिसे मै पूरी दुनिया में ढूंढ़ती रही
जो आवाज़ मेरे अंदर थी उसे किसी और के मुँह से सुनने को तरसती रही
जो फरिश्ता मेरे अंदर था उसे बाहर ढूंढ़ती रही
फिर चारो तरफ मुड़ के देखा तो ऐसे हज़ारो दिल चीख रहे थे ,चिल्ला रहे थे और लोग रोशनी बाहर तलाश रहे थे, तो क्या काफी था इस रोशनी को देखना मेरा !
मुझे लगा कुछ बुरे और अच्छे चेहरे ताक लगाए बैठे है मेरी ओर...
कुछ मेरी इस रोशनी को मर्यादा की चादर से ढकने, तो कुछ मेरी रोशनी को फैलाने के लिए...
तो क्यों समेट लु मैं अपने नूर को , उनके लिए जो मर्यादा के नाम पर अपने पाप को छुपाना चाहते हैं...
लेखिका :- हर्षिता पांडे
उम्र :- 15 Years
बेहद गहरा लेख, यह लिख हमें भेजा है एक 15 साल की बच्ची ने जिसने अपनी भावनाए हमसे साझा करने की कोशिश की, निश्चित ही यह समझ के आईने का अक्स हैं, हम आभार प्रकट करते है हर्षिता पांडे जी का, आप भी अपनी पोस्ट हमें admin@amiablegaurav.com पर सेंड कर सकते है। आप की पोस्ट्स का हमें इंतजार रहेगा ।

Amazingly written along with beautiful words selection. Keep up the great work and stay blessed.
ReplyDeleteToo good harshita ,इतनी सी उम्र में गहरी सोच रखना काबिल ए तारीफ है
ReplyDeleteReally very deep thought 👍👍👍
ReplyDeleteJust beautiful and deep.... keep writing girl 😇
ReplyDeleteWould love to read your more posts
God bless 😊🙌🏻
thank you all of you.
ReplyDelete