अकेलापन
तीये की बैठक
कभी कभी सोचता हूँ की मैं इतना अकेला क्यों हूँ! मैं क्यों खुदको अकेला पाता हूँ। क्यों मुझको मुझसा कोई नहीं मिलता क्यों किसी को मैं उनसा नहीं दिखता।
अंधेर कमरे में आँख बंद किये सोचता हूँ आखिर क्यों अकेला हूँ, वास्तव में यह अकेलपन हैं या वहम मात्र हैं!
लोग कहते हैं मैं ज्यादा सोचता हूँ। हाँ शायद !
जब आज आँख बंद किये कुछ सोचा तोह एक किस्सा याद आया, एहसास थमे मन में फिर अँधेरा छाया l
बहुत छोटा था शोक सभा में बैठा था, नहीं जानता था होता क्या है अवसर पहला था, लोगो का तब मन मैला था।
दिव्यांगत आत्मा के लिए प्रार्थना सभा बुलाई जाती है,
१ घंटा तक की सुनवाई करवाई जाती हैं, मुझे क्यों इतनी भीड़ में अकेलापन महसूस होता हैं,
कहीं लोग व्यापार की बात करते दिखाई पड़े तोह , कहीं कोई अपने जीवन की दास्ताँ सुनाते मिले, परिवार वाले भी मुझे लोगो की आवभगत करते दिखे, शायद यही रीत हो, मुझमे ही कोई खोट हो, इतने लोग तोह गलत हो नहीं सकते। कभी तोह ऐसा लगता है पीछे रखी तस्वीर ही अपनी मरने के बाद की यात्रा की कहानी सुन रही है.. वाह क्या दिखावा है वो पंडित जी एक हाथ से अपने फ़ोन पर यह देख रहे होते है की कोई जरुरी फ़ोन तोह नहीं आया, दूसरी और कथा में वो मृत आत्मा नदी में तैर रही होती हैं, एक मासूम बच्चे की नजर सिर्फ उस अगरबत्ती पर है जिसको उसे भुजने पर फिर से नया जलाना है।
उन मृत्यु भोज की निमंत्रण की चिठ्ठी को बाटने वाले भी चुन लिए जाते है, वो बच्चे बीच शोक सभा में खड़े हो कर चिठ्ठी बाटते दिखाई देते है कोई चेहरा न छूट जाये कोई रहना जाये। एक हाथ से चिठ्ठी लेकर प्रवचन से ध्यान हटा कर उसे पढ़ना यह देखना किस किस का नाम दिया है, फिर लोगो का उसे चिठ्ठी को एक हाथ से मौस देना, पटक देना, फिर से लोगो का उस फटी दरी से निकले धागे के साथ मिल जाना। उस धागे से बड़ा मोह बनजाता है, बड़ा अचंभित करता है मुझे, लोगो को वहां चल रही चीटियों से भी खेलते देखा हैँ मैंने । वहां पर औरतों का घूंघट निकाल के घर गृहस्थी की बाते, उनका सभा में ध्यान न होकर कौन आ रहा हैं कौन जा रहा है ! पर ध्यान होना बड़ा दुखद है।
क्या मैं अकेला हूँ हाँ सच में मैं वह अकेला सा हूँ , वो परिवार के सदस्यों के अलावा आने वाले लोगो के झूठे आंसू परेशान कर देते है मुझे, न कोई आँख पौछता है ना आंसू टपकते हैं, पर वो सुरबद्ध तरीके से विलाप, उनका उस १ घंटे को काटना बार बार घडी देखना फिर अंतिम समय में उनकी झूठी राम धुनि। मुझमे तड़प उठती है की क्यों यह बनावट है क्यों यह झूठी रस्मे हैं क्या वास्तव में आज में अकेला हूँ या वो जिसके लिए लोग इकठा हुए हैं।

ये रिवाज शायद परिवार के दुख को कम करने के लिए बनाए गये थे पर अब लगता है दिखावा है सब,
ReplyDeleteबेहतरीन गौरव
आभार...
ReplyDelete