कल न सही आज तो हो,
अधूरी ही सही बात तो हो।
भूली नहीं कुछ मैं,
पर जफ्जों में जान तो हो,
अधूरी ही सही बात तो हो।
गुस्सा हूँ तो क्या,
तेरा लम्हा भर साथ तो हो,
अधूरी ही सही बात तो हो।
तू हो साथ मेरे,
कभी कही ऐसी वो रात तो हो,
अधूरी ही सही बात तो हो।
तुम चुप मैं चुप,
ख़ामोशी की चीखों की साज़ तो हो,
अब थोड़ी ही सही बात तो हो,
कल न हुई मगर आज तो हो,
अधूरी ही सही बात तो हो।
प्रियंका पांडे
( 14 साल )
बेहतरीन, प्रियंका पांडे ने बहुत ही खूबसूरती से शब्द दर शब्द जोड़ते हुए एक कविता बना दी, उम्र महज 14 साल।

No comments:
Post a Comment