"बाबा"
हम सबने किसी न किसी को जरूर खोया हैं, कभी ना कभी हमारे सामने यह स्थिति जरूर आई होगी। मेरे सामने भी आई। किसी अपने को खोना बड़ा दर्दनाक होता हैं। उनसे फिर से एक बार बात करने की इच्छा उठती है। जब किसी की मौत की खबर हमें मिलती है तो निश्चित ही वो हमें अचंभित कर देती है, और अगर वो आपका कोई बेहद खास ही हो तोह निश्चित ही एक बार तोह सब रुक जाता है। न कोई पहले से खबर होती है न आस बस वो चल जाते है आप को बात करने का फिर से मौका तक नहीं मिलता। वो कहाँ जाते है क्यों जाना होता है और क्यों गए यह सवाब भी हमारे मन में तब आते है जब रेत मुट्ठी से फिसल चुकी होती हैं। वो दर्द तो देते है, उनके जाने का गम भी होता है पर सबसे बड़ी इच्छा ये सामने आती है की काश उनसे फिर से बात हो जाये। ऐसे ही कभी कभी सोचता हूँ ऐसा जब हो रहा होता है तोह परिस्थिति क्या बनती होगी। मेरे साथ भी हुआ बहुत गहरा गम था। मैने भी किसी अपने को खोया। सब कुछ खो दिया । आप को खोया "बाबा"
एक दिन यूँ ही बिना किसी को बताये बस चले गए। मैं सबसे लाड़ला था। जब आप ने आख़री साँस ली होगी जानता हूँ मैं आपने किसी का नाम पुकारने की कोशिश की होगी। अपने बूढ़े हाथ को बढ़ाया होगा मेरी तरफ। मैं वही तोह था बाबा पर क्यों में वहां नहीं हो पाया।
आपने पूरी जान लगाई होगी मेरा नाम लेने की, पर क्यों मैं... पर क्यों मैं नहीं सुन पाया बाबा। मैं नहीं सुन पाया।
मुझे याद है मेरे लिए आप का सबसे लड़ जाना। मुझे रोज साईकिल पर आगे बैठा कर घुमाना। उस दिन जब आखरी बार शायद आप को वो जरूरत थी तब ऐसा क्यों हुआ। मैं महसूस कर रहा हूँ आज वो दर्द फिर से जो आप ने महसूस किया होगा जा वो हाथ मुझे तक नहीं पहुंच सका होगा। सुबह जब वो हाथ अपने तरफ देखा जिसकी मुट्ठी अभी तक खुली थी, याद हैं मुझे, मेरा हाथ उसमे रखना पर इस बार आपका मेरे हाथ को कास कर पकड़ने का एहसास नहीं था। आप की आँख से निकले आसुओ से बानी वो धार जो सुख चुकी थी, मुझे आप की आखरी कोशिश की सारी कहानी कह रही थी बाबा । आज आप सामने बेजान से थे। सबका वहाँ पर रोना और मेरा खड़े हो कर ये सोचना बाबा कल रात हुआ क्या! अभी तोह मेरा आप को गाड़ी में बैठाने का सपना भी बाकि हैं। आज मैं जिसभी चीज़ को देख रहा था हर एक चीज़ आप से जुडी यादें सामने ला रही थी, आंसू सिर्फ उस चीज़ के लिए जो दुनिया थी मेरी। सबकी मन में आपसे करने की बाते रह गयी, आपके भी। कोई भी आप से मिल नहीं पाया कोई भी कुछ नहीं कह पाया। इतनी जल्दी भी क्या थी। आज जब अकेला खड़ा होता हूँ सारी यादें फिर से सामने आ जाती है। सब वादे। आपके हमेशा साथ रहने का वादा भी बाबा। मेरे हाथ पर आप का वो हाथ रखना मुझे देखना उस हल्की की मुस्कराहट के साथ ये तस्वीर धुंधली क्यों है आज! आज आप नहीं हो। यक़ीन मानिये बाबा बहुत दिल दुखता है। वो ख़ामोशी पढ़ने वाला अब कोई नहीं है जब मेरा स्कूल से आने के बाद सीधा ऊपर चल जाने के बाद आप के लड़खड़ाते पैरो से चल कर मेरे पास आना और कहना बता क्या बात हैं। बस यही बात है अब वो नहीं रहा जो सब था।
जिंदगी अक्सर हमसे वो तब छीन लेती है जब आपको उसकी ज्यादा जरुरत होती हैं। यहाँ तक की आपकी वो किसी को शुक्रिया या सॉरी कहने का भी मौका नहीं देती। जिससे भी मिलो ऐसे मिलो के वो मुलाकात आखरी है क्योकि यह मौत किसी की सगी नहीं है कभी भी आ सकती है, अपनों के किया एहसानों का हरबार शुक्रिया करो निश्चित ही यह आप को वो दर्द नहीं महसूस करने देगा जो दर्द आप को तब मिलेगा जब आप कहना तोह चाहेंगे पर वो सुनने वाला नहीं रहेगा ।
अलविदा बाबा अलविदा...

Good work grv
ReplyDeleteAbsolutely right .
ReplyDelete